Loading...

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने आपदा राहत कोष में दिए इतने रुपए…..

Ankita • 24 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए अपनी बचत से तीन लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि सभी क्षेत्रों से लोग इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करने में काफी मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कि हिमाचल प्रदेश में इस साल प्राकृतिक आपदा से करोड़ो रुपए का नुक्सान हुआ है।