Loading...

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को मिले 64 नए सहायक प्रबंधक

Ankita • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को 64 नए सहायक प्रबंधक मिले है। चयनित युवाओं में एक एमटेक, नौ एमबीए, 19 बीटेक, छह पोस्ट ग्रेजुएट, 15 बीएससी और बीकॉम पास हैं।

बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने कहा कि यह बैंक के लिए हर्ष की बात है कि चयनित प्रार्थियों में अधिकतर युवाओं ने देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी से शिक्षा प्राप्त की है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक ने इन पदों की लिखित परीक्षा आईबीपीएस मुंबई से करवाई थी। इसका परिणाम सात नवंबर 2023 को घोषित किया गया था।

इसके बाद अब 64 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत हुए साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.hpscb.com पर अपलोड कर दी गई है।