Loading...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज इतने बजे से होगा शुरू……

Ankita • 18 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। 7 दिन के इस सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। सत्र के पहले दिन प्रदेश को गत 2 माह में भारी बारिश से आई आपदा से हुए नुक्सान को लेकर चर्चा होगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में पेश करेंगे।

हिमाचल में बिजली के व्यापार को बढ़ावा देने और बिजली को बेचने और खरीदने के लिए प्रदेश सरकार एकल ऊर्जा ट्रेडिंग डैस्क स्थापित करेगी। सरकार ने राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में विद्युत व्यापार रणनीतियों और क्रय-विक्रय के समन्वय में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए यह निर्णय लिया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों से मानसून सत्र के दौरान रचनात्मक सहयोग की अपील की है। रविवार को विधानसभा सचिवालय में मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद थे।

25 सितंबर तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित हैं। यह चौदहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र होगा। इस सत्र की शुरुआत हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व विधानसभा सदस्य खूब राम पर शोकोद्गार प्रस्ताव से होगी।

उसके बाद प्रश्नकाल प्रस्तावित है, लेकिन विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाकर आपदा पर चर्चा मांग सकता है। कोविड के दौरान जिस तरह से आपदा के दौरान काम राेको प्रस्ताव को जयराम सरकार ने चर्चा के लिए मंजूर किया था।