Loading...

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इस दिन तक नहीं लगेंगी कक्षाएं…..

Ankita • 15 Aug 2023 • 1 Min Read

16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित……..

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में 19 अगस्त तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। बता दें यह निर्णय सरकार ने प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुई तबाही, सड़कों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए लिया है। विवि के कुलपति के आदेशों पर अधिष्ठाता अध्ययन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विवि के शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ रूटीन में विवि में उपस्थिति देगा। प्रदेश विश्वविद्यालय ने 16 से 19 अगस्त तक की पूर्वनिर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इनमें स्नातकोत्तर और बीएड सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संदर्भ में जारी अधिसूचना में परीक्षार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्थगित की गई 16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाओं की तिथियों को पुनः तय कर इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। विवि पुस्तकालय को 20 अगस्त तक बंद किया गया है।