हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए अब तक प्राप्त हुए इतने आवेदन…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए सर्च कमेटी के पास अभी तक 30 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। हालांकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवम्बर है। इसके बाद इन आवेदनों की स्क्रूटनी होगी और राज्य सरकार को नाम रिकमेंड किया जाएगा।
जिला मंडी के सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के लिए भी आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। दोनों ही विश्वविद्यालय के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अलग-अलग सर्च कमेटी बनाई गई है।
संभावित है कि दिसंबर में एसपीयू को नया कुलपति मिल जाएगा। यूजीसी के रेगुलेशन-2018 में दी गई शर्तों और एचपीयू एक्ट 1970 के सेक्शन 12(1) में दी गई पात्रता शर्तों के अनुरूप कुलपति की नियुक्ति होगी।