हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश के लिए काउंसलिंग 6 सितंबर को
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा। यह काउंसलिंग दूसरे राउंड की होगी और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की जा चुकी है। काउंसलिंग के दिन छात्रों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
बैचलर डिग्री के आधार पर छात्रों को एमबीए में एडमिशन दी जाएगी, जिसमें सामान्य श्रेणी वर्ग के लिए 50 फीसदी और अन्य वर्ग के लिए 40 फीसदी अंक तय किए गए हैं। एडमिशन लेने वाले छात्रों को 18500 रुपए फीस अदा करनी होगी, जिसके लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें कैटेगरी सर्टिफिकेट भी शामिल है, साथ लाने होंगे। यदि कोई छात्र काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकता, तो उनके रिश्तेदार सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। एडमिशन के समय सही जानकारी नहीं देने पर एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।