Loading...

हिमाचल प्रदेश सहित चार राज्यों की नई जातियों को मिलेगा एसटी का दर्जा

SAPNA THAKUR • 9 Dec 2022 • 1 Min Read

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन देश के चार राज्यों की कुछ जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के उद्देश्य से लोकसभा में आज संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश 1950 में संशोधन करने वाले चार विधेयक पेश किए गए। जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने आज यानि शुक्रवार को चार राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश की कुछ जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के उद्देश्य से लोकसभा में चार विधेयक पेश किये।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तमिलनाडु के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक 2022, हिमाचल प्रदेश के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022, कर्नाटक के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक 2022 तथा छत्तीसगढ़ के बारे में संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया।