Loading...

हिमाचल प्रदेश से इसी सप्ताह मानसून विदा होने के आसार

Ankita • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब मौसम साफ साफ हो गया है। दिन के समय धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 1 अक्तूबर तक प्रदेश में साफ रहेगा। इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश से विदा होने के आसार हैं।

इस बार मानसून जल्द विदा हो सकता है। बीते कुछ वर्षों से मानसून की अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदाई होती रही है। बता दें कि एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

सितंबर में सामान्य से 38 फीसदी कम और मानसून सीजन में 22 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। प्रदेश में मौसम बदलते ही ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई।