Loading...

हिमाचल में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी निजी बस, 25 यात्री…..

By Ankita Published: 22 Jan 2024, 4:23 PM | Updated: 22 Jan 2024, 4:23 PM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब मामला जिला मंडी में पंडोह डैम के साथ लगते पीवीटी मोड़ के नजदीक का है, यह एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम भी हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, अंजली ट्रांस्पोर्ट की बस कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। इस दौरान पहले बस का एक टायर सड़क पर पड़े गड्ढे में चला गया इस वजह से पुर्जा टूट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इस दौरान एक कार भी चपेट में आई। हादसे के समय बस में लगभग 25 लोग सवार थे। हालाँकि गनीमत यह रही कि बस नदी में नहीं गिरी नहीं, अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। वहीं हादसे में घायल तीन यात्रियों को उपचार के लिए पंडोह अस्पताल ले जाया गया है।