Loading...

हिमाचल में अब कुछ दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल……

Ankita • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 16 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल सकता है। गुरुवार को राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा।

दोपहर बाद बादल छाए रहने से धूप की तपिश कम होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कुछ क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय धुंध भी पड़ना शुरू हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी दर्ज होने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ेगी। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।