हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम का हाल: होगी बारिश या खिलेगी धूप, जानिए……
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से वाहन चालकों को सतर्कता की अपील
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बुधवार शाम को बर्फ के फाहे गिरे, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ गई है। हालांकि इस दौरान आसमान पर काले बादल तो छाए रहे मगर प्रदेश में कही भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।
वहीं आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज से 23 जनवरी से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
इस दौरान प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। उधर, बेशक प्रदेश भर में मौसम के साफ रहने के आसार जताए गए हैं मगर राज्य के कई मैदानी जिलों में कोहरे व ठंड का कहर जारी रहने के आसार हैं।