छात्रवृत्ति लेने वाले सभी शिक्षण संस्थानों की होगी जियो टैगिंग
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति लेने के लिए नियम और सख्त हो गए हैं। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने छात्रवृत्ति के लिए संस्थानों पर जियो टैगिंग की शर्त लगा दी है। छात्रवृत्ति योजनाओं में होने वाले घोटालों से बचने के लिए यह व्यवस्था अपनाई गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें जियो टैगिंग होने से संस्थानों की रियल लोकेशन का पता चल सकेगा। ये संस्थान चल रहे हैं या कागजों में ही है। स्कूल, कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालयों पर यह नियम लागू होगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अब फर्जी शिक्षण संस्थान छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
नई व्यवस्था को लेकर वीरवार को सभी निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों के प्रभारियों को पत्र जारी किए हैं। बता दें जियो टैगिंग से संबंधित सभी जानकारी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर देने को कहा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





