Loading...

हिमाचल में अब तक 61472 शस्त्र धारकों ने जमा करवाए हथियार

PARUL 13 Apr 2024 Edited 13 Apr 1 min read

HNN/शिमला

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में अभी तक लाइसेंस धारी, शस्त्र धारकों द्वारा 61472 शस्त्र जमा करवाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शिमला 10671,सिरमौर 4720, सोलन में 3557, ऊना जिला में 2495, कांगड़ा 10309, किन्नौर1205, कुल्लू 4479, लाहौल-स्पीति 205, मण्डी 6291, नूरपुर 3455, बद्दी में 1020, बिलासपुर 4406, चम्बा 5259 और हमीरपुर में 3400 शस्त्र जमा करवाए जा चुके हैं।

निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत सी-विजिल के माध्यम से अब तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से 53 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

आचार संहिता के प्रभावी होने से 12 अप्रैल, 2024 तक प्राप्त कुल शिकायतों में से 24 का निपटारा सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल प्राप्त में से 29 शिकायतें सही न पाए जाने के कारण खारिज कर दी गई।