Loading...

हिमाचल में अब नगर निगम कर्मचारियों के हो सकेंगे तबादले, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Ankita • 30 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में अब सभी पांच नगर निगम के कर्मचारी  यहां से वहां स्थानांतरित हो सकेंगे। इनमें नगर निगम शिमला, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन शामिल हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 37 कैडर के कर्मचारियों को इंटीग्रेटेड किया गया है।

गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारियों को आपस में ट्रांसफर की सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने पहले एक ऑर्डिनेंस लाया था। इस ऑर्डिनेंस के जरिए हिमाचल प्रदेश म्युनिसिपल सर्विसेज एक्ट 1994 में बदलाव किया गया।

बाद में विधानसभा के मानसून सत्र में इस ऑर्डिनेंस को बिल के रूप में विधानसभा में रखा गया। इसे पारित कर गवर्नर की मंजूरी के लिए भेजा गया था। विभानसभा से हिमाचल प्रदेश नगरपालिका सेवा संशोधन विधेयक 2023 को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।