Loading...

हिमाचल में अब साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर रखे जाएंगे बीआरसीसी

Ankita • 19 Oct 2023 • 1 Min Read

बीआरसीसी में अब जेबीटी सहित टीजीटी- लेक्चरर को मिला कोटा

HNN/ शिमला

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 236 शिक्षा खंडों में 472 बीआरसीसी की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें प्रदेश में अब लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ही बीआरसीसी नियुक्त होंगे। बीआरसीसी एक सिलेक्शन पोस्ट होगी और हर एजुकेशन ब्लॉक में दो बीआरसीसी रखे जाएंगे। इनमें से एक जेबीटी और दूसरा लेक्चरर या टीजीटी होगा।

पदों को भरने के लिए जेबीटी को 50 फ़ीसदी, टीजीटी को 25 फ़ीसदी और लेक्चरर को भी 25 फ़ीसदी कोटा मिलेगा। पालिसी में सबसे बड़ी शर्त यह है कि सरकारी स्कूल में 15 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस रखने वाले शिक्षक को ही कंसीडर किया जाएगा। इनके पास ग्रेजुएट डिग्री भी जरूरी कर दी गई है।

शिक्षक के खिलाफ कोई भी विभागीय जांच या मिसकंडक्ट का कोई केस पेंडिंग न हो। बीआरसीसी नियुक्त होने वाले शिक्षक की उम्र भी 50 साल से कम होनी चाहिए, आयु को सिलेक्शन ईयर में पहली जनवरी से गिना जाएगा। ब्लॉक रिसोर्ट सेंटर को-आर्डिनेटर की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी और एक बार बीआरसीसी नियुक्त हो चुके किसी शिक्षक को दोबारा नियुक्त नहीं किया जाएगा।

एक कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए भी टीचर पात्र नहीं होंगे। जो पहले बीआरसी रह चुके हैं, उन्हें भी दोबारा नहीं कंसीडर किया जाएगा। बीआरसीसी को किसी भी वक्त वापस अपने कैडर में रिपेट्रिएट किया जा सकेगा। इस बारे में अंतिम फैसला स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर समग्र शिक्षा की रिपोर्ट पर शिक्षा सचिव लेंगे।

बीआरसी नियुक्त करने के लिए चयन प्रक्रिया तीन तरह से होगी। इसमें 40 फीसदी संबंधित शिक्षक का एकेडमिक रिकार्ड होगा। 40 फीसदी अंक रिटन टेस्ट और पढ़ाने की स्किल के प्रदर्शन के मिलेंगे। इसके अलावा 20 फ़ीसदी अंक इंटरव्यू के होंगे। रिटन टेस्ट और टीचिंग स्किल के लिए प्रक्रिया को अलग से बताया जाएगा।