हिमाचल में अभी और सताएगा मौसम, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं लेगा। प्रदेश में भारी बारिश अभी और तबाही मचा सकती है। बता दें प्रदेश में जून और जुलाई माह में हुई बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया है। राज्य में भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आने से कई लोगों की जान गई है। इसके अलावा कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं जिससे कि लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। इसके अलावा आज के लिए येलो और 25 व 24 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा मौसम विज्ञान ने बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।
