Loading...

हिमाचल में अभी बारिश के आसार नहीं, इस दिन तक रहेगा मौसम साफ……..

Ankita • 8 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम के साफ रहने से इन दोनों तापमान में पहले के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। खासतौर पर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं।

वहीं आगामी दिनों के दौरान भी प्रदेश में बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत हिमाचल में 13 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने की संभावना है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान इस वर्ष 411 लोगोंं की मौत हो चुकी है। 38 लोग अभी लापता हैं। 2559 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10,890 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। 318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

24 जून से सात सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश सरकार को 8677.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।