हिमाचल में अभी साफ़ रहेगा मौसम, इन जिलों में धुंध पड़ने का अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिन और मौसम साफ रहेगा। मौसम के साफ रहने से राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार भी ना के बराबर ही जताई जा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान प्रदेश के मैदानी जिलों में धुंध पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को सुबह-शाम के समय धुंध पड़ने और ठंडी हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 22 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।