हिमाचल में अभी साफ रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

WEATHER.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है तथा आगामी दिनों के दौरान भी मौसम के साफ ही बना रहने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलेगी तथा राज्य के मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ेगा। वही दूसरी तरफ प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं।

हालांकि, दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है परंतु सुबह-शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग केंद्र शिमला ने 29 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहने और इस दौरान धूप खिलने के आसार जताए हैं। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों के लिए यह राहत की खबर है।