हिमाचल में आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक इतने करोड़ जब्त….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और आयकर विभाग द्वारा 7,23,13,120 रुपए की अवैध शराब, नकदी, आभूषण आदि जब्त किए गए हैं।
यह जानकारी निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य आबकारी एवं कराधान, पुलिस और अन्य विभागों ने 5.12 करोड़ रुपए मूल्य की 356195 लीटर शराब जब्त की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने अब तक 53.8 लाख रुपए की 27 किलोग्राम चरस, 97.82 लाख रुपए कीमत की 1.40 किलोग्राम हेरोइन तथा 21.66 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3.35 लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण भी जब्त किए जा चुके हैं।