HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी।
इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेश में 17 से 21 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

