हिमाचल में आज करवट लेगा मौसम, 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। नौ जगह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
बता दें प्रदेश के लोग और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक बर्फ के दीदार को तरस रहे है। परन्तु अभी तक न बारिश हुई है और न ही बर्फ़बारी। आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। जिससे लोगों को बर्फ के दीदार भी हो सकते है।
यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।