HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
इसके अलावा मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी।
इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें 13 से 17 दिसंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

