Loading...

हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी, शीतलहर का बढ़ेगा प्रकोप

Ankita • 27 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। इसके साथ ही आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में आज धुप का कहीं नामो-निशान नहीं है। प्रदेश में आज से मौसम करवट लेगा। बता दें यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी।

इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश की ऊंची और मध्य पहाड़ियों में बारिश होने के आसार है।

वहीं, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और शिमला में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के मध्य और निचले कई अन्य क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ बिजली चमकने और अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है।