Loading...

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी

Ankita • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार, आज रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। 17 अप्रैल को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश में फिर से बादल बरसने के आसार हैं।

बता दें कि ऑरेंज अलर्ट के बीच बीते कल शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों के लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की है।