हिमाचल में आज रहेगा मौसम खराब, कल से खिलेगी धुप
HNN/ शिमला
हिमाचल में आज भी मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से 31 मार्च को भी प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई। वहीं, 1 व 2 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 3 से 5 अप्रैल तक प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
वहीं प्रदेश में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है। बारिश के दौरान बीच में धूप खिलने का भी नजारा देखने को मिला। बता दें बारिश व अंधड़ से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
खेतों में भरपूर फसल दो सप्ताह में कटाई के लिए बिल्कुल तैयार थी लेकिन अचानक शुरू हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं अंधड़ ने आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है की पहले बारिश न होने से फसल को नुकसान हुआ और अब अधिक बारिश ने खेतों को फसल को बिछा दिया।