लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में आज से करवट लेगा मौसम, इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार….

Ankita | 26 नवंबर 2023 at 11:14 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट लेगा। बता दें यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, आज 26 नवंबर से प्रदेश की ऊंची और मध्य पहाड़ियों में बारिश होने के आसार है।

वहीं, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और शिमला में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने की के भी आसार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]