HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। जिसके बाद अब आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में तीन पद खाली चल रहे हैं और इनमें से दो को अभी भरने की चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिला के घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला की जयसिंहपुर सीट से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा को आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें आज शाम करीब 4:00 से 5:00 बजे के बीच राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा। दोनों ही विधायकों को इस बारे में कल रात ही सूचना चली गई थी और ये परिजनों समेत शिमला पहुंच रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group