Loading...

हिमाचल में आपदा राहत के बदले प्रभावित महिला से रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित

Ankita • 9 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल में आपदा प्रभावित महिला से किस्त जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग करने के आरोप में पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने दर्ज बयान में कहा कि उनका मकान बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था।

पटवारी राजेश विमल राहत राशि की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने पिछले महीने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दे दिए थे और अब वह दूसरी किस्त जारी करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है।

इस संबंध में उन्होंने 22 जनवरी 2024 को सीएम संकल्प सेवा पर भी शिकायत की थी। जब शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो सतर्कता टीम मंडी ने तथ्यों के सत्यापन के लिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आरोपों के आधार पर पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद अब पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।