Loading...

हिमाचल में इतनी जगहों पर स्थापित हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन…….

Ankita 14 Jan 2024 Edited 14 Jan 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने किरतपुर-बिलासपुर-मंडी-कुल्लू-मनाली-केलांग ग्रीन कॉरिडोर पर घंडल, दाड़लाघाट के समीप दसेरन, बिलासपुर के पास नौणी, जडोल, नेरचौक बाईपास, कुल्लू में भूतनाथ मंदिर पुल के सामने और केलांग में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

बता दें शिमला से केलांग जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी इन चार्जिंग स्टेशनों का लाभ मिलेगा। इन स्टेशनों को स्थापित करने का उद्देश्य परिवहन के बेहतर साधन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ई-वाहन चालकों को सुखद यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। बता दें सरकार ने प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर किरतपुर-बिलासपुर-मंडी-कुल्लू-मनाली-केलांग तैयार कर दिया है।

ये बनेंगे पांच नए ग्रीन कॉरिडोर…..
ग्रीन कॉरिडोर परवाणू-नालागढ़-ऊना-हमीरपुर-देहरा-अंब-मुबारकपुर-संसारपुर-टैरेस-नूरपुर,पांवटा-नाहन-सोलन-शिमला,परवाणू-सोलन-शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ-पूह-ताबो-काजा-लोसर,शिमला-बिलासपुर-हमीरपुर-कांगड़ा-नूरपुर-बनीखेत-चंबा, मंडी-जोगिंदरनगर-पालमपुर-धर्मशाला-कांगड़ा-पठानकोट को भी जल्द चार्जिंग सुविधा से लैस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।