Loading...

हिमाचल में इन 4 हेलीपोर्ट से शीघ्र ही शुरू होंगी उड़ानें, सस्ती दरों पर मिलेंगे टिकट

Ankita • 19 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के साथ राज्य के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अपनी यात्रा जल्दी और सुगमता के साथ करने के लिए अब परेशानी कम होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में चंबा, पालमपुर, कांगड़ा के रक्कड़ और रिकांगपिओ हेलीपोर्ट के लिए किफायती हवाई किराए पर हेलीकॉप्टर सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि यह हेलीपोर्ट उड़ान योजना के तहत चिन्हित किए गए हैं। इन इलाकों के लिए उड़ानें शुरू होने से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए हवाई यात्रा आसान हो जाएंगी। इसके अलावा इनके सस्ती दरों पर टिकट मिलेंगे।

इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई हेलीकाप्टर सेवाएं पर्यटन और स्थानीय लोग दोनों के लिए वरदान साबित होंगी।