Loading...

हिमाचल में इस जगह पर बनेगा प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क……

Ankita • 24 Sep 2023 • 1 Min Read

इतने ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक का भी होगा निर्माण…….

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली रामपुर पुल के नजदीक यातायात नियमों की जानकारी देने, गाड़ियों के लाइसेंस बनाने और उनकी जांच के लिए सेंसर युक्त ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क भी यहीं बनाया जाएगा। कुछ महीनों में ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण कर लिया जाएगा। ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक और ट्रैफिक पार्क के लिए उपमुख्यमंत्री की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के नाम 70 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है।

यहां प्रारंभिक चरण में ट्रैफिक पार्क निर्माण करना प्रस्तावित है। इसके लिए जिला प्रशासन ने करीब 40 कनाल भूमि का चयन कर लिया है। ट्रैफिक पार्क करीब 12 कनाल भूमि पर बनेगा। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी इसी ट्रैक पर देखने को मिलेगी। अत्यधुनिक ट्रैक पर सेंसरयुक्त प्रक्रिया से कुशल वाहन चालक ही उत्तीर्ण होंगे।