हिमाचल में इस दिन आयोजित होगी कैबिनेट बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह कैबिनेट बैठक 1 दिसंबर को होने जा रही हैं, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।
इस कैबिनेट बैठक में नौकरी का पिटारा भी खुल सकता है। बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है।
साथ ही स्टोन क्रशर को लेकर उपजे विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है तथा इसको लेकर कुछ फैसले भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में सरकारी खर्चे को कम करने को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।