हिमाचल में इस दिन तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह शाम घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कि प्रदेश में शीत लहर का भी काफी प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। बता दें कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है। सुबह कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की गति भी कम रही। वाहन धीमी गति से सड़कों पर चलने को मजबूर रहे।
चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी व कम ऊंचाई वाले निचले कुछ क्षेत्रों में 11 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विज्ञान के अनुसार सभी भागों में 16 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।