हिमाचल में इस दिन तक मौसम खराब बना रहने के आसार….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज मौसम कुछ खराब बना हुआ है। आसमान में बादल छाने के साथ हल्की धुप भी खिली हुई है। आज भी प्रदेश के निचले क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 22 से 24 मार्च तक कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
राहत की बात यह है कि अब बारिश-बर्फ़बारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 25 व 26 मार्च को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 27 व 28 मार्च को फिर से कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।