Loading...

हिमाचल में इस दिन तक मौसम खराब रहने के आसार…

Ankita • 15 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

बारिश और बादल छाए रहने से प्रदेश के निचले इलाकों में लोगों को गर्मी से निजात मिली है। शिमला और ऊपरी इलाकों में पारा लुढ़क गया है। रविवार को जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया।

रविवार सुबह रोहतांग दर्रा, धर्मशाला में धौलाधार सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।

16 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा। 17 को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जबकि 18 अप्रैल से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 19 और 20 अप्रैल को फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है।