HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीते कल यानी सोमवार से बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी होने से प्रदेश में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिसके चलते ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पूरे दिन और निचले क्षेत्र में सुबह शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिन मौसम साफ बना रहा है जिससे कि लोगों ने ठंड से भी काफी राहत ली है। परंतु अब फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होने के कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 1 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 30 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 2 दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





