HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम और दिन को भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में कुछ दिन तक मौसम साफ बना रहेगा।
धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के सभी भागों में 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 16 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

