Loading...

हिमाचल में इस दिन तक मौसम साफ, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

Ankita • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक कोहरा व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20-21 जनवरी तक बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, पाला पड़ने की संभावना है।

बता दें हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह शाम घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कि प्रदेश में शीतलहर का भी काफी प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। बता दें कोहरे का असर यातायात संचालन पर भी पड़ रहा है।