HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा जिससे तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश भर में 6 जून तक मौसम साफ रहेगा जिससे चटक धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ेगा।
विशेषकर प्रदेश के निचले व मैदानी जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। उधर, हिमाचल में जून के दूसरे सप्ताह के दौरान प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना है। 15 जून के बाद प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





