HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास के भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। चटकती धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस भी ली है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 11 दिसंबर को धर्मशाला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। इसके अलावा 12 दिसंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 13 से 15 दिसंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

