हिमाचल में इस से दिन शुरू होंगी पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं…….

HPU-Shimla-PG-first-semeste.jpg

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जिसके अनुसार यह परीक्षाएं 12 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इसमें एमए जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन, एमए योगा, एमए भूगोल, एमए म्यूजिक, एमए तबला, एमए मनोविज्ञान, एमए ग्रामीण विकास, एमए डिफेंस, एमए आर्कियोलॉजी एंड एशिएंट हिस्ट्री, एमए राजनितिक विज्ञान, एमए सोशल वर्क, एमए पपुलेशन स्टडीज और एमए एजुकेशन की डेटशीट जारी की है।

इसके अलावा एमएससी बॉटनी / जूलॉजी प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस की डेटशीट भी जारी की है।