हिमाचल में इस दिन से फिर शुरु होगा बारिश-बर्फबारी दौर…..

Snowfall-forecast-again-in-.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज से कुछ दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस भी ली है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 15 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। हालाँकि 16 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में और काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।