हिमाचल में ईवीएम की हो रही ट्रिपल लेयर सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में ईवीएम मशीनों की ट्रिपल लेयर सुरक्षा हो रही है। ईवीएम मशीन की सुरक्षा और निगरानी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल सहित आईआरबीएन और पुलिस जवान लगाए गए हैं। इतना ही नहीं तीसरी आंख से भी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कल संपन्न हुए। ऐसे में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ईवीएम मशीनों से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ ना हो इसके लिए ईवीएम को सुरक्षित स्थानों पर रखकर ट्रिप्पल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिमला ज़िला की ईवीएम मशीनें रखने के लिए जिला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार अलग-अलग जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहाँ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उधर, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ईवीएम की सुरक्षा के लिए तैनात जवान शिफ्ट में अपनी ड्यूटी देंगे।
सबसे बाहर जिला की पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, उससे अंदर दूसरी लेयर में स्टेट आर्म पुलिस के जवान तैनात रहेंगे सबसे अंदर और मुख्य द्वार पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात हैं। ईवीएम की मशीनें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने फुल प्रूफ तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक के अंदर रखी गई,है।