Loading...

हिमाचल में उचित मूल्य की दुकान में आटा-चावल-तेल के दाम बढ़े

By PARUL Published: 24 Sep 2024, 12:25 PM | Updated: 24 Sep 2024, 12:25 PM 1 min read

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों में आटा, चावल और तेल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आटा और चावल के दामों में इसी महीने से बढ़ोतरी की गई है, जबकि तेल के दाम पिछले महीने से ही बढ़ा दिए गए थे। सरकार ने एपीएल और बीपीएल कोटे के राशनकार्ड धारकों की दरों में भी बढ़ोतरी की है।

एपीएल की बात करें तो आटा अब 12 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगा, जो पहले 9 रुपए 30 पैसे प्रति किलो था। चावल के दाम 10 रुपए से बढ़ाकर 13 रुपए प्रति किलो कर दिए गए हैं। बीपीएल श्रेणी को दिए जाने वाले एकस्ट्रा राशन की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है।

उपभोक्ताओं ने बढ़ाए गए दामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से निम्न वर्ग के लोगों को रियायत जारी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार राशन की गुणवत्ता पर ध्यान दे और निम्न वर्ग के लिए रियायतों को जारी रखे, ताकि सरकारी राशन से ऐसे परिवारों का गुजर-बसर सही ढंग से हो सके।