हिमाचल में एंट्री होते ही अब नहीं बच पाएंगे टैक्स चोर
बिना टैक्स वाली गाड़ियों के लिए नंबर प्लेट की हो जाएगी स्कैनिंग
HNN/नाहन
बिना टैक्स दिए हिमाचल में प्रवेश करने वाली गाड़ियों पर अब परिवहन विभाग हाई रिकॉगनिशन सिस्टम अपनाने जा रहा है। इसको लेकर जिला की प्रवेश सीमाओं पर थर्ड आई लगाई जाएगी। यह तीसरी आंख ऐसे वहां पर नजर रखेगी जो बिना टैक्स दिए प्रदेश में प्रवेश कर जाते हैं।
जिला के इन प्रवेश द्वारों पर ऑटोमेटिक तरीके से नंबर प्लेट को स्कैन कर लिया जाएगा। जिससे यह पता लग जाएगा कि कमर्शियल वाहन के द्वारा टैक्स दिया गया है या नहीं। असल में यह सिस्टम परिवहन विभाग के द्वारा कमर्शियल वाहनों के लिए लगाया जा रहा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिंद्र चौधरी का कहना है कि ऑटोमेटिक तरीके से नंबर प्लेट को स्कैन किया जाएगा, जिससे यह पता चल जाएगा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहन द्वारा टैक्स दिया गया है या नहीं।