Loading...

हिमाचल में एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 वायरस को लेकर अलर्ट जारी

Ankita • 29 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

स्वास्थ्य विभाग ने एवियन इन्फ्लूएंजा एच9एन2 बीमारी को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनने के साथ ही दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें यह बीमारी ज्यादातर बच्चों और किशोरों को प्रभावित कर रही है। बीमारी से ग्रसित होने पर बच्चों में बुखार और सीने में दर्द के लक्षण आमतौर पर देखे जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के बाद प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रबंधनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। ओपीडी में सर्दी, खांसी बुखार निमोनिया से ग्रसित मरीजों के टेस्ट करने के लिए कहा गया है। हालांकि अब तक हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं आया है।