लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में एसीसी व अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद, हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

SAPNA THAKUR | 15 दिसंबर 2022 at 6:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट को ताले जड़ दिए गए है। अदाणी समूह की ओर से घाटे का हवाला देते हुए यह कार्यवाही की गई है। ऐसे में अब दोनों उद्योगों के बंद होने से हजारों परिवारों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इन्कार कर दिया।

बरमाणा स्थित प्लांट हेड अमिताव सिंह की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परिवहन और कच्चे माल की लागत में वृद्धि और बाजार की मौजूदा स्थितियों के कारण सीमेंट ढुलाई में भारी कमी आई है, जिससे कंपनी के बाजार हिस्से पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कंपनी को भारी वित्तीय नुक्सान उठाना पड़ रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन बातों को ध्यान में रखते हुए प्लांट से संबंधित सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए प्रबंधन मजबूर है और सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अगले निर्देश तक कार्य पर उपस्थित न हों।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]