Loading...

हिमाचल में कल बंद रहेंगे सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज

By Ankita Published: 15 Aug 2023, 9:56 PM | Updated: 15 Aug 2023, 9:56 PM 1 min read

शिमला में दो दिन सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

HNN/ शिमला

हिमाचल में अनेक जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों और स्टाफ का शिक्षण संस्थानों के लिए आना सुरक्षा की दृष्टि से खतरे से भरा है। इसे देखते हुए बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों में अवकाश रखा गया है। इस सम्बंध में शिक्षा सचिव डॉ अभिषेक जैन ने आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में कल छुट्टी रहेगी। उधर, भूस्खलन से प्रभावित शिमला जिला में अगले दो दिन यानी 16 और 17 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। शिमला के जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त आदित्य नेगी ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।

Tags: