हिमाचल में कल से फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल में शीतलहर तेज, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम कल से फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो अप्रैल की रात और पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है।
इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने के आसार जताए गए हैं। बता दें 3 और 4 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 4 अप्रैल अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 5 और 6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।